Monday, December 2, 2019


-#- सुप्रभात -#-·
अपने पौरूष से आसमान झुका सकते हैं ;
मरूस्थलों में फूल मन के खिला सकते हैं |
बैसाखियॉ भाग्य की लेकर नहीं चलने वाले-
महल आशाओं के हाथों पर सजा सकते हैं ||
        
                  ----- कौशल किशोर वर्मा



Saturday, August 10, 2019


'गीतों के राजकुमार'

कहलाने वाले
गोपालसिंह नेपाली
की जयंती (11 अगस्त 1911) पर
प्रस्तुत है उनकी यह रचना:
नवीन कल्पना करो
निज राष्ट्र के शरीर के सिंगार के लिए
तुम कल्पना करो, नवीन कल्पना करो,
तुम कल्पना करो।
अब देश है स्वतंत्र, मेदिनी स्वतंत्र है
मधुमास है स्वतंत्र, चाँदनी स्वतंत्र है
हर दीप है स्वतंत्र, रोशनी स्वतंत्र है
अब शक्ति की ज्वलंत दामिनी स्वतंत्र है
लेकर अनंत शक्तियाँ सद्यः समृद्धि की
तुम कामना करो, किशोर कामना करो,
तुम कल्पना करो।
तन की स्वतंत्रता चरित्र का निखार है
मन की स्वतंत्रता विचार की बहार है
घर की स्वतंत्रता समाज का सिंगार है
पर देश की स्वतंत्रता अमर पुकार है
टूटे कभी न तार यह अमर पुकार का
तुम साधना करो, अनंत साधना करो,
तुम कल्पना करो।
हम थे अभी-अभी गुलाम, यह न भूलना
करना पड़ा हमें सलाम, यह न भूलना
रोते फिरे उमर तमाम, यह न भूलना
था फूट का मिला इनाम, वह न भूलना
बीती गुलामियाँ न लौट आएँ फिर कभी
तुम भावना करो, स्वतंत्र भावना करो
तुम कल्पना करो।
-----------गोपाल सिंह नेपाली************************************
मूल नाम : गोपाल बहादुर सिंह
जन्म : 11 अगस्त, 1911, बेतिया, पश्चिम चंपारण (बिहार)

Wednesday, July 24, 2019


सुप्रभात

देख मुश्किलें पाषाण सी आँखे न बंद कीजिये
चहुँ ओर से आप अपनी राहें न बंद कीजिये
विश्वास हो अगर खुद पे तो मिल जाएगी मंज़िल 
आशा के दीप की कभी किरणे न बंद कीजिये
-------- रेखा जोशी







चंद्रशेखर 'आज़ाद' --- श्रीकृष्ण सरल



   आजाद, देश की आजादी का वह रहस्य,
जिसने जाना, वह बना देश का दीवाना।
जो जान न पाया, उस कृतघ्न का क्या कहना,
है अर्थहीन उसका जग में आना-जाना।
आजाद प्रेरणा-स्रोत अमर हर पीढ़ी का,
धरती की आजादी प्राणों से प्यारी हो।
यौवन अंगारों से अपना शृंगार करे,
हर फूल वज्र, हर कली कराल कटारी हो।
(रचनाकार - श्रीकृष्ण सरल