Showing posts with label 'कविता किरण' की कविता. Show all posts
Showing posts with label 'कविता किरण' की कविता. Show all posts

Monday, March 4, 2013

कविता‘ किरण


      कविता
   
               ---किरण
 

नामुमकिन को मुमकिन करने निकले हैं
 

हम छलनी में पानी भरने निकले हैं

आँसू पोंछ न पाये अपनी आँखों के
 

और जगत की पीड़ा हरने निकले हैं

जैसे उड़ने की कोशिश हो पिंजरें में
 

रेत का दरिया पार उतरने निकले हैं

 

पानी बरस रहा है जंगल गीला है
 

हम ऐसे मौसम में मरने निकले हैं

होंठों पर तो कर पाये साकार नहीं
 

चित्रों पर मुस्कानें धरने निकले हैं
 

पाँव पड़े न जिन पर अब तक सावन के
 

ऐसी चट्टानों से झरने निकले हैं

बाती गुमसुम है दीपों में दहशत है 
 

अंधियारे किरणों को वरने निकले है
                             
                       ---kavita'kiran

Friday, March 1, 2013

'कविता किरण' की कविता‘









'कविता किरण' की कविता‘


धूप है, बरसात है, और हाथ में छाता नहीं

दिल मेरा इस हाल में भी अब तो घबराता नहीं

मुश्कि़लें जिसमें न हों वो जि़ंदगी क्या जिंदगी

राह हो आसां तो चलने का मज़ा आता नहीं

चाहनेवालों में षिद्दत की मुहब्बत थी मग़र

जिस्म से रिष्ता रहा था रूह से नाता नहीं

माँगते देखा है सबको आस्माँ से कुछ न कुछ

दीन हैं सारे यहां कोई भी तो दाता नहीं

मिला गया वो सब क़तई जिसकी नहीं उमींदथी

पर जो पाना चाहते थे दिल वही पाता नहीं

जि़दगी अपनी तरह कब कौन जी पाया ‘किरण’

वक्त लिखता है वो नग़में दिल जिसे गाता नहीं
                                      - कविता‘ किरण