Showing posts with label कविताएँ भवानी प्रसाद मिश्र. Show all posts
Showing posts with label कविताएँ भवानी प्रसाद मिश्र. Show all posts

Friday, December 21, 2012

कविताएँ भवानी प्रसाद मिश्र

कविताएँ भवानी प्रसाद मिश्र

बेदर्द

मैंने निचोड़कर दर्द
मन को
मानो सूखने के ख्याल से
रस्सी पर डाल दिया है

और मन
सूख रहा है

बचा-खुचा दर्द
जब उड़ जायेगा
तब फिर पहन लूँगा मैं उसे

माँग जो रहा है मेरा
बेवकूफ तन
बिना दर्द का मन !