Showing posts with label बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ.... Show all posts
Showing posts with label बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ.... Show all posts

Tuesday, February 4, 2014

बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ...











 माँ सरस्वती के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए

 बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ...






वर दे, वीणावादिनि वर दे !


प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव

भारत में भर दे !


काट अंध-उर के बंधन-स्तर

बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर;

कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर

जगमग जग कर दे !


नव गति, नव लय, ताल-छंद नव

नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव;

नव नभ के नव विहग-वृंद को

नव पर, नव स्वर दे !